Welcome to the Wine Technology website.

Friday, 12 August 2016

रेड वाइन हो सकती है कैविटी को रोकने में मददगार!
एक नए शोध के आधार पर शोधकर्ताओं ने दावा किया है किया है कि रेड वाइन के सेवन करने वाले लोगों को दांतों की कैविटी से बचने में मदद मिल सकती है। 
           शोधकर्ताओं का कहना है कि यह खोज कम साइड इफेक्ट के साथ दंत रोगों से संरक्षण के प्राकृतिक उत्पादों के विकास की ओर प्रेरित करने वाला है।
           गौरतलब है कि दांतों की ब्रशिंग, टूथपेस्ट और पानी में फ्लोराइड तथा अन्य तरीकों से बैक्टीरियल प्लाक (दांत की मैल) से छुटकारा पाने में मदद तो मिल  सकती है, लेकिन इन विकल्पों के प्रभाव सीमित हैं।

            इंडियन एक्सप्रेस के आर्काइव अनुमानित डेटा के मुताबिक कैविटी और दांत को नुकसान पहुंचाने वाले रोगों से वैश्विक जनसंख्या के 60 से 90 प्रतिशत लोग प्रभावित हैं। शोध की मानें तो रेड वाइन या अंगूर के बीज से निकले तत्व दांतों को कैविटी से निजात दिला सकते हैं। जर्नल ऑफ एग्रिकल्चर एंड फूड केमिस्ट‌्री में प्रकाशित शोध के अनुसार रेड वाइन और अंगूर के बीज में मौजूद पोलीफेनॉल्स मुंह में बैक्टीरियाई संक्रमण को रोकते हैं, जिससे दांतों की सड़न को रोकना संभव है।
          अपने इस शोध में शोधकर्ताओं ने दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रेड वाइन, अंगूर के बीज युक्त रेड वाइन और एल्कोहल युक्त वाइन, इथेनॉल व पानी में डालकर इनका तुलनात्मक अध्ययन किया। शोध में देखआ गाया कि रेड वाइन व अंगूर के बीज युक्त रेड वाइन में बैक्टीरिया सबसे जल्द खत्म हुए।
           इस आधार पर शोधकर्ताओं ने माना कि रेड वाइन या अंगूर के बीज दांतों की सड़न के मामले में टूथपेस्ट व अन्य प्रचलित विकल्पों से ज़्यादा असरदार होते हैं।

Sunday, 17 July 2016

दिल को सेहतमंद रखती है रेड वाइन 
        आज की भागती-दौड़ती तेज रफ्तार जिंदगी का असर हमारे दिल पर भी पड़ता है। तभी तो दिल के मरीजों की तादाद में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसके पीछे हमारी बिगड़ी हुई दिनचर्या और खान-पान संबंधी खराब आदतें ही जिम्‍मदार हैं। दिल को तंदुरुस्‍त रखने के लिए हम क्‍या-क्‍या नहीं करते। व्‍यायाम, खाने पीने की अपनी आदतों पर लगाम और भी न जाने क्‍या क्‍या। लेकिन, इन सब आदतों के साथ ही अगर हम एक और चीज करने लग जाएं तो दिल की सेहत सुधारी जा सकती है और वो है रेड वाइन।
दिल के लिए फायदेमंद रेडवाइन
       रेड वाइन अंगूर का बना होता है और इसमें एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) पाया जाता है, जो मृत्यु दर और तनाव को कम करने का एक तरह का प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट रेसवेरेट्रॉल होता है। कई हृदय रोग तभी होते हैं जब हृदय तक जाने वाली धमनियों को वसा और बुरा कोलेस्‍ट्रॉल मिल कर उसके रक्त प्रवाह को ब्लॉक कर देते हैं। लेकिन रेड वाइन जो प्राक्रृतिक रूप से बनाया जाता है वह आपके दिल की इस रोग से रक्षा करता है।यह रक्त वाहिकाओं को साफ करने और शरीर में वसा जमने की वजह से होने वाले नुकसान को रोकने में लाभदायक होता है। रेड वाइन में मौजूद तत्त्‍व रक्त के थक्के रोकने में काफी मदद करते हैं।अध्‍ययनकर्ताओं ने पाया है कि बीयर, स्‍पीरिट और शराब तीनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं, लेकिन दूसरे के मुकाबले शराब भारी लाभ पहुंचाती है।
व्यायाम के बराबर है  रेडवाइन
        लाल अंगूर में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट रेसवेरेट्रॉल शरीर की मांसपेशियों और दिल के लिए उसी तरह फायदेमंद होता है, जैसे एक घंटे का शारीरिक व्यायाम। रेसवेरेट्रॉल की अधिक मात्रा शारीरिक प्रदर्शन, हृदय की कार्य प्रणाली और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में काफी हद तक सुधार ला सकती है। ये उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जो व्यायाम करना चाहते है पर शारीरिक कमजोरी या असमर्थता के कारण ऐसा नहीं कर पाते. रेसवेरेट्रॉल ऐसे व्यक्तियों को व्यायाम के फायदे बिना व्यायाम किए दिला सकता है।
         किसी भी चीज की अति बेशक शरीर को नुकसान ही पहुंचाती है। ज्‍यादा शराब की लत कैंसर जैसी घातक बीमारियों को न्‍योता देती है। दिन में एक छोटा ग्‍लास ठीक माना जाता है पर उससे ज्‍यादा पीना आपके लिए बिल्‍कुल भी सुरक्षित नहीं होगा।